MLC एके शर्मा को मिल सकती है UP में बड़ी ज़िम्मेदारी
■ PM मोदी से दिल्ली में एके शर्मा की मुलाकात की अटकलें
योगी सरकार में बन सकते हैं मंत्री- सूत्र
■ UP कैबिनेट में जल्द हो सकता है विस्तार- सूत्र
आनन्द कुमार की रिपोर्ट
मऊ। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है, नए नवेले MLC एके शर्मा को जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, Apnamau News को सूत्रों से पता चला है कि पूर्व IAS अधिकारी अरविंद शर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है, शर्मा फिलहाल दिल्ली में हैं और बाजार में अटकलबाजी चल रही है की ए के शर्मा की मुलाकात आज देर शाम या रात में किसी भी समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो सकती है…
जल्द ही यूपी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमे शर्मा को नई और अहम ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है हालांकि ये साफ नहीं है कि उन्हें कौन सा विभाग दिया जायेगा लेकिन इतना तय है कि वो अब योगी सरकार में काफी अहम भूमिका में होंगे,
इस प्रयोग को उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
मऊ जिले के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह इस मुलाकात पर अपनी राय रखते हुए बताते हैं कि BJP 2022 विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी है और ये उसी का हिस्सा है।
पूर्वांचल में अपनी पकड़ को मजबूत बनाने के लिये एके शर्मा की ज़िम्मेदारियां और उनकी भूमिका को बढ़ाया जा रहा है।
उनकी घर वापसी ही इस अभियान का हिस्सा है।
जबसे वो अपने गृह जनपद आये हैं वो ताबड़तोड़ पूर्वांचल में विकास की योजनाओं पर काम कर रहे हैं।
विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल की सीटें काफी अहम हैं इसलिए BJP यहां खुद को और मज़बूत कर रही है। साथ ही मऊ सदर सीट जिस पर लंबे समय से मोख्तार अंसारी का कब्ज़ा है उसे भी भारतीय जनता पार्टी हथियाना चाहती है।
ये सीट इसलिये भी अहम हैं क्योंकि पड़ोसी ज़िले की सीटें भी इससे प्रभावित होती हैं।
अब देखना ये होगा कि MLC एके शर्मा को चेहरा बनाकर BJP के चाणक्य अमित शाह आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को कितनी बढ़त दिला पाते हैं।


