मिल गया मोबाइल, तो लौट आई चेहरे पर खुशी
बलिया पुलिस ने काबिले तारीफ पहल की है…जिसकी वजह से दर्जनों चेहरों पर मुस्कान लौट आई है…दरअसल बलिया पुलिस ने उन लोगों का मोबाइल ढूंढ निकाला है…जिनका मोबाइल कुछ दिनों पहले गुम हो गया था…बलिया पुलिस के निर्देशन में सर्विलांस सेल द्वारा विगत दिनों में गुम हुए 12 मोबाइलों को खोज निकाला गया.
और आज उन सभी मोबाइलों को उनके मालिक तक पहुंचा दिया गया…अपना खोया मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर फिर से खुशी लौट आई है…सभी लोगों ने बलिया पुलिस को धन्यवाद दिया…और कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल फिर से उन्हें मिल पाएगा…लेकिन बलिया पुलिस की कोशिशों की वजह से उनका मोबाइल मिल गया.


