अपना जिला

मेरी जीत जनता व भाजपा की जीत है, मेरे ऊपर फर्जी मुकदमो की बाढ़ आ गयी : राजू राय

दोहरीघाट / मऊ। दोहरीघाट ब्लाक प्रमुख के चुनाव मे लगातार दुसरी बार जीत हासिल करते हुए नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय उर्फ राजू राय ने कहा कि मेरी जीत भाजपा की जीत जनता की जीत है चुनाव मे हार जीत होते रहते है मुझे किसी से कोई मलाल नही है क्षेत्र मे विकास की लहर दौड़ेगी आज मै उन कठिन परिस्थितीयो मे चुनाव जीता हूं जिसमे शायद ही कोई चुनाव जीतता है मै भाजपा से टिकट का प्रबल दावेदार था। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव भाजपा के समर्थित उम्मीदवार मनोज राय का मै प्रतावक भी था लेकिन कुछ लोग भाजपा को गुमराह कर टिकट हथिया लिये लेकिन मैने हिम्मत नही हारी भाजपा के अधिकांश लोग हमारे साथ थे। जिससे हमारी जीत हुई मै भाजपा के नेताओ का हृदय से आभार व्यक्त करते हूं। नामांकन से लेकर चुनाव के दिन तक मेरे ऊपर मुकदमे पर मुकदमे लादे गये फर्जी गोलीकांड का केस बनाकर मेरे ऊपर गंभीर धारा लगायी गयी ।चुनाव के दिन मेरे तरफ से कोई एजेंट बुथ पर न बने इसके लिये भी दबाव बनाया गया मिडिया के सहयोग से किसी तरह हमारा बूथ एजेंट बना आखिरकार इतनी साजिश के बाद हमारी जीत हुई जिसका श्रेय मिडिया भाजपा व क्षेत्र पंचायत सदस्यो को मै देता हूं। वही कहा कि मेरे ऊपर लगे सभी मुकदमे फ़र्जी जिसकी जाँच कर इन मुकदमो को हटाया जाए अगर मै दोषी हूं तो मुझे फांसी पर लटका दिया जाय। मै ऐसी घृणित राजनित की घोर निन्दा करता हूँ। वही ब्लाक प्रमुख को बधाई देने वालो मे श्रम विभाग के सदस्य भाजपा नेता रजनीकांत मौर्य पूर्व विधायक उमेशचन्द पाण्डेय क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश राय प्रमोद मौर्य पूर्व प्रधान विजेन्द्र राय विपिन राय उमेश राय मार्कण्डेय राय अरविंद राय छांगुर राय कल्पनाथ राय अजय पाण्डेय अजय राय अजीत राय रजनीश राय बिजेन्द्र उपाध्याय मानस मंगरू यादव शम्भु यादव समेत आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *