खास-मेहमानमिसाल-ए-मऊ

मऊ की बेटी वैष्णवी को मिस इंडिया यूनिवर्स-2020 का खिताब

घोसी (मऊ)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सोनाडीह गांव निवासिनी वैष्णवी सिंह ने पंजाब के लुधियाना में इंपीरियल ग्लिट़ज द्वारा आयोजित मिस इंडिया यूनिवर्स 2020 का खिताब जीतकर पूरे जनपद का नाम रौशन किया है। वैष्‍णवी जाने माने सर्जन व भाजपा नेता डा० एच.एन. सिंह पटेल की सुपुत्री हैं।

अमिला क्षेत्र के सोनाडीह गांव निवासी डा० एच. एन. सिंह पटेल की सुपुत्री वैष्‍णवी सिंह (20 वर्ष) बीएससी द्वितीय वर्ष की AFFT में फ‍िल्‍म सिटी नाेएडा की छात्रा है। परिजनों ने बताया कि वैष्‍णवी पढ़ाई लिखाई में काफी मेधावी रही है और पढ़ाई के साथ ही साथ अन्‍य गति‍विधियों में भी उनकी काफी रुचि रही है। पढ़ाई के साथ मॉडलिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सपना होने की वजह से ही उन्‍होंने मिस इंडिया के लिए तैयारियां शुरू की थीं और कोरोना संक्रमण काल की शुरुआत होने के बाद उम्‍मीद नहीं थाी कि आयोजन इस बार हो भी सकेगा। लेकिन समय से आयोजन शुरू होने के बाद तैयारियां रंग लाईं और वैष्‍णवी की प्रतिभा ने आखिरकार उन्‍हें वो मुकाम दिया जो जिले के लिए गौरव का विषय बना है।
वैष्‍णवी सिंह को मिस इंडिया यूनिवर्स 2020 का खिताब मिलने की जानकारी होने के बाद से ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *