MAU शहर में एक ही परिवार के 7 लोगों सहित 18 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव
● अब तक 33914 जांच में 905 लोग पॉजिटिव
593 हुए स्वस्थ, फिलहाल 305 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव
(श्रीराम जायसवाल)
मऊ। जनपद में शनिवार को नगर के भीटी मुहल्ले के एक ही परिवार से 7 लोगों सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से 18 लोग कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाए गए, इनमें 6 लोगों की रिपोर्ट आज व 12 लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार की देर शाम प्राप्त हुआ है। सुकून देने वाली खबर यह रही कि पिछले 24 घण्टों में 29 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को रवाना हुए। अब तक कुल 593 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना के चलते अब तक मऊ जनपद से कुल 33914 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें आरटी-पीसीआर से 18255 सैंपल व एंटीजन से 15659 सैंपल भेजे गए थे। इनमें से कुल 905 कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाए गए। सुखद बात यह रही कि बड़ी तादाद में 593 लोग जनपद स्थित विभिन्न एल-1 हॉस्पिटल से पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घरों को रवाना हो चुके हैं। फिलहाल जनपद में 305 लोग एक्टिव पॉजिटिव हैं व सात लोगों की विभिन्न बीमारियों के माध्यम से मृत्यु हो चुकी है।
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मुख्यचिकित्साधिकारी सतीशचंद्र सिंह ने उक्त बातें बताई।
आज का कोरोना मीटर
टोटल सैम्पल- 33914
टोटल प्राप्त रिपोर्ट- 30976
टोटल निगेटिव – 30327
आज पॉजिटिव- 18
आज स्वस्थ- 29
टोटल पॉजिटिव- 905
एक्टिव पॉजिटिव – 305
टोटल स्वस्थ- 593
टोटल मृत्यु- 7

