विधानसभा चुनाव 2022

मऊ में 57.02 प्रतिशत मतदान, फर्जी वोटरो के साथ सख्ती

कमिश्नर डीआईजी, डीएम व एसपी ने रखा हर बूथ पर नजर

मऊ। जनपद के कुल 04 विधानसभाओं में कुल 43 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सोमवार को देर शाम में ईवीएम में कैद हो गया। मऊ में कुल 57.02 प्रतिशत मतदान हुआ। मऊ में मतदान पर कड़ी नजर रखने के लिए आजमगढ़ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत व डीआईजी अखिलेश कुमार भी नजर रखे हुए थे। उन्होंने की बूथों पर दौरा किया। वहीं मऊ के डीएम और एसपी ने लगभग 200 बूथों का निरीक्षण कर न सिर्फ मातहतों को दिशा निर्देश दिया बल्कि हर गतिविधि पर नजर बनाए रखें।
मऊ जनपद के मधुबन विधानसभा सीट पर 55.23 प्रतिशत मतदान, घोसी विधानसभा सीट पर 56.87 प्रतिशत मतदान, मोहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित विधानसभा सीट पर 58.3 प्रतिशत मतदान व मऊ सदर सीट पर 57.63 प्रतिशत मतदान हुआ।मऊ में मतदान पर कड़ी नजर रखने के लिए आजमगढ़ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत व डीआईजी अखिलेश कुमार भी नजर रखे हुए थे। उन्होंने की बूथों पर दौरा किया। वहीं मऊ के डीएम और एसपी ने लगभग 200 बूथों का निरीक्षण कर न सिर्फ मातहतों को दिशा निर्देश दिया बल्कि हर गतिविधि पर नजर बनाए रखें।
इसमें मऊ सदर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर एवं भाजपा के अशोक कुमार सिंह की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है, जबकि घोसी विधानसभा सीट पर उत्तर प्रदेश शासन में पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान एवं निवर्तमान विधायक विजय राजभर एवं पूर्व चेयरमैन वसीम इकबाल की किस्मत भी ईवीएम में कैद हो गई। वहीं मधुबन विधानसभा सीट पर बिहार प्रांत के राज्यपाल फागू चौहान के बेटे भाजपा प्रत्याशी रामविलाश चौहान समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। उधर मोहम्मदाबाद गोहना सीट पर भाजपा की पूनम सरोज, पूर्व मंत्री सपा के राजेंद्र कुमार व बसपा के धर्म सिंह का भी किस्मत ईवीएम में कैद होकर रह गया है। फर्जी मतदान करने वाले कई मतदाताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भेजी। की जगह पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सड़क पर भीड़ इकट्ठा किए लोगों को खदेड़ा।
जिलाधिकारी अरुण कुमार प्रातः 4:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में स्थित कंट्रोल रूम, वेबकास्टिंग व्यवस्था एवं जीपीएस लोकेशन की व्यवस्था का स्वयं की निगरानी में मतदान प्रारंभ होने के पूर्व तक निरीक्षण करते रहे एवं मतदान से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण करवाते रहे, जिससे जनपद में समय से मतदान प्रक्रिया सभी बूथो पर प्रारभ हो सकी। मतदान प्रारंभ होने के उपरांत जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के साथ जनपद के आदर्श, दिव्यांग एवं सखी बूथो के अलावा लगभग 200 से ज्यादा बूथो पर हो रही मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कई मतदाताओं के परिचय पत्रो की भी जांच की। बूथो के अंदर चुनाव ड्यूटी में लगे कुछ कर्मियों के भी पहचान पत्र की जाँच जिलाधिकारी द्वारा की गई। जिलाधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों को निर्देशित किया कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराएं। वहा पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि 100 मीटर के दायरे के अंदर किसी भी प्रक्रार के वाहन की आवाजाही एवं बिना पहचान पत्र के लोग दिखाई दे, तो उन्हें तत्काल वहा से हटा दे। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय गौतम भी उपस्थित रहे। वहीं नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन व नगर उपाधीक्षक धनंजय मिश्रा पूरे दिन शहर में अपनी टीम के साथ चक्रमण करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *