विद्युत के चपेट में आने पर 14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत
मऊ। जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गांव रुक्कुनपुर में बहादुर यादव का 14 वर्षीय पुत्र करण यादव रविवार की सुबह 9:00 बजे विद्युत की चपेट में आने से दम तोड़ दिया।
बताते चलें कि करण सुबह 9:00 बजे अपने ट्यूबवेल पर पानी चलाने के लिए गया और वे जैसे ही स्विच आन किया कि इसी बीच विद्युत की चपेट में आ गया तथा वही गिरकर बेहोश होकर तड़पने लगा। विद्युत की चपेट में आने की घटना जैसे ही परिजनों को लगी वे आनन-फानन में दौड़कर ट्युबेल के पास आए तथा उसकी हालत नाजुक देख उसे मोहम्मदाबाद चिकित्सा केंद्र पर ले जा रहे थे अस्पताल पहुंचते के पहले ही रास्ते में करण ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों एवं गांव में कोहराम मच गया वे अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है

