हल्की बरसात ने खोल दी प्रशासनिक दावों की पोल
रतनपुरा/ मऊ। स्थानीय क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग जो 2 जनपदों मऊ एवं बलिया के सीमावर्ती गांव को जोड़ता है उसकी लंबाई 13 किलोमीटर है जिसमें मऊ जनपद में इस सड़क का हिस्सा 11 किलोमीटर है शेष बलिया जनपद के हिस्से में है जहां तक बलिया जनपद के हिस्से में सड़क आती है वह सड़क तो पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त है मऊ जनपद के हिस्से में जितनी सड़क है वह सड़क लंबे समय से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है जगह-जगह सड़क टूट गई है और गड्ढे में तब्दील हो गई है रतनपुरा बाजार के भीमपुरा मोड तरवाडीह चट्टी के पास सेमराजपुर गांव के पास तो यह सड़क पूरी तरह नाले में तब्दील हो गई है जिससे आवागमन करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है मरम्मत के नाम पर प्रशासन ने इस सड़क पर सिर्फ खानापूर्ति किया जिसके चलते इस सड़क पर आवागमन करने वाले लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में कई बार संबंधित शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया गया परंतु लोगों की आवाज नक्कारखाने की तूती बनकर रह गई और संबंधित विभाग अभी कान में तेल डाले सो रहा है बिलौझा ग्राम पंचायत के प्रधान ओम नारायण शर्मा सेमराजपुर की ग्राम प्रधान श्रीमती कविता यादव पिछोर की प्रधान श्रीमती अनीता देवी पहदेवाजीत के प्रधान छागुर राजभर भुडसुरी के प्रधान श्रीमती ममता यादव समनपुरा ग्राम पंचायत के प्रधान रामसकल राजभर आदि ने शासन प्रशासन से रतनपुरा भीमपुरा मार्ग को अभिलंब मरम्मत की आवाज उठाई है |

