अपना जिला

मऊ रोटी बैंक के लोगों ने समाजसेवियों का किया सम्मान

मऊ रोटी बैंक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक खूबसरत पहल करते हुए नगर के समाजसेवियों का सम्मान किया। उनके इस प्रयास की लोगों ने तारीफ किया। मुंशीपुरा काली स्थान के मंदिर पर सम्पन्न हुए कार्यक्रम में शहर के यातायात प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म होता है। इसे हर व्यक्ति को करना चाहिए। उक्त उद्गार वे रोटी बैंक द्वारा अपने दिये गये सम्मान के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मऊ शहर में भूखों को भोजन देने वाली संस्था मऊ रोटी बैंक बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। इसके लिए उन्होंने सभी मऊ रोटी बैंक के सदस्यों को धन्यवाद दिया। मऊ रोटी बैंक के एमडी अमरनाथ मद्धेशिया ने बताया कि पिछले दिनों यातायात प्रभारी ने एक गरीब बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराया इसके लिए मऊ रोटी बैंक ने उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और बताया कि हमारी संस्था की यही सोच है कि हम ऐसे लोगों का सम्मान करें जो गरीबों की मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं।

इस कार्यक्रम में यातायात प्रभारी श्री प्रकाश शुक्ला को सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया गया। बच्चे को कापी किताब, बैग आदि जा सहयोग करने के लिए श्री विनय माली जी और कमलेश जी महाराज को सम्मान पत्र देकर आप सभी के सम्मान को बढ़ाया। मऊ रोटी बैंक अध्यक्ष श्री अभिषेक मधेशिया जी ने बैंक के सामाजिक कार्यों को सबके बीच रखा । बैंक के महामंत्री धनेश शर्मा जी और उनकी टीम ने अथिति का बैच लगा के सम्मान किया। लगा के कार्यक्रम में समलित मीडिया बंधु भी बधाई के पात्र है जो अपने माध्यम से समाज के सामने आप जैसे व्यक्तित्व को सामने लाते है। आप मीडिया बंधु समाज सुधार में एक महत्व पूर्ण भूमिका निभाते है। डाक्टर श्री मती नम्रता श्रीवास्तव ने मऊ रोटी बैंक के सभी सदस्यों के मेहनत को सराहा और अधिक से अधिक सहयोग करने का वादा किया। मऊ रोटी बैंक के संरक्षक  हबीबुल्लाह टांडवी जी सभी लोगों का स्वागत किया और इस मुहिम में लोगों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कथावाचक कमलेश जी महाराज, दीपक जी महाराज, मौलाना तहरीर अहमद खान चतुर्वेदी, हबीबुल्लाह टांडवी, श्रीमती कृष्णा खंडेलवाल, रीतू अग्रवाल, डॉ नम्रता श्रीवास्तव, डॉ अरविंद श्रीवास्तव, मुरलीधर केडिया, प्रवीण पांडेय, अभिषेक मद्धेशिया, मनीष गुप्ता, पवन, गौरव मद्धेशिया, धनेश शर्मा, दीपक गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, आदेश, रोहित, अमित, पुनीत कुमार, केशरी नंद वर्मा, पंकज गुप्ता, जोगेंद्र, दिनेश, अनूप, आदि सैकड़ों सम्मानित मऊ रोटी सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *