अपना जिला

मोबाईल छीनकर भागने वाला गिरफ्तार, कब्जे से मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद

मऊ। थाना दक्षिणटोला पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान मतलूपुर मोड़ के पास से जरिये मुखबिर की सूचना पर, दिनांक 02.07.2021 को सहरोज पेट्रोल पंप के पास से मोबाइल छीन कर भागने वाला अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र संतोष यादव निवासी नौसेमर थाना कोपागंज जनपद मऊ को छीनी गयी मोबाइलफोन वीवो व घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होण्डा सीडी 110 (यूपी 54 एएम 1208) के साथ गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.07.2021 को वादी अजय यादव निवासी बड़गांव थाना सरायलखंसी द्वारा थाना दक्षिणटोला पर तहरीर दी गयी थी कि सहरोज पेट्रोलपंप के पास उससे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल छीन ली गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना दक्षिणटोला पर मु0अ0सं0 107/21 धारा 392 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही थी। इस सम्बन्ध मे उक्त अभियोग में धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *