खास-मेहमान

तीन पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, SP ने दिया प्रशस्ति पत्र, गीता व अंगवस्त्रम् देकर की विदाई

मऊ पुलिस लाईन सभागार में दिनांक 31.08.2021 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगणों के विदाई समारोह का आयोजन हुआ जिसमें, पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले, प्रधान लिपिक राजहंस सिंह व काफी संख्या में पुलिस कर्मचारीगण एवं निम्नलिखित समस्त सेवानिवृत अधीकारी, कर्मचारीगण व उनके परिवारजन उपस्थित रहे-
1 . उ0नि0ना0पु0 श्री देवी प्रसाद दुबे
2 . उ0नि0स0पु0 श्री इन्द्रजीत यादव
3 . उ0नि0 रेडियो श्री परमहंस पाठक
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त समस्त सेवानिवृत्त अधीकारी, कर्मचारीगणों को प्रशस्ति पत्र, श्रीमद भागवद गीता व साल देकर भावभीनी विदाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *