गैंगेस्टर एक्ट में वांछित सहित कुल 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा आज दिनांक 09.06.21 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान, थाना रानीपुर पुलिस द्वारा जरिये मुखबिर की सूचना पर सुल्तानी मोड के पास से मु0अ0सं0 764/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में फरार वांछित अभियुक्त अशोक गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश निवासी बेदुआ थाना कोतवाली बलिया, थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 251/21 धारा 363,366,504,506 भादवि में वांछित अभियुक्त गुलशन कुमार पुत्र सारकेश्वर निवासी जमथरा थाना हलधरपुर व थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 104/21 धारा 272,273 भादवि व 60,60(2) आबकारी अधि0 में वांछित अभियुक्त मुलायम यादव पुत्र बेचू निवासी इब्राहिमाबाद थाना मधुबन मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

