अपना जिला

पूरे एक माह के अभियान में लोगों को सिखाया जाएगा हेलमेट व सीट बेल्ट की उपयोगिता

मऊ। यातायात महा नवंबर 2022 का आगाज़ हो चुका है, जिसका उद्घाटन मंगलवार को क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा ने गाजीपुर तिराहा पर आयोजित यातायात माह नवंबर का फीता काटकर किया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि 1 से 30 नवंबर तक स्कूल,कॉलेजों व अन्य जगहों पर पूरे एक महीने तक इसका अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और परिवहन विभाग की तरफ से हर रोज अलग-अलग तरीके से लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि यातायात महा नवंबर को पूरी सख्ती के साथ इसका पालन कराया जाएगा। साथ ही सख्त हिदायत दिया जाएगा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट, हेलमेट व लाइसेंस का जरूर प्रयोग करें, अन्यथा पकड़े जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस हो या आमजनता नियम कानून सबके लिए बराबर होता है,अभियान के दौरान अगर बिना हेलमेट व सीटबेल्ट पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कारवाई की जायेगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने बिना हेलमेट के वाहन चला रहे लोगो को बुलाकर उन्हें हेलमेट दिया और सख्त हिदायत दिया कि आप आगे से हेलमेट लगाकर चले। हेलमेट वितरण के बाद क्षेत्राधिकारी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली गाजीपुर तिराहा से शुरू हुई जो आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा, सदर चौक, फाटक होते हुए पुनः अपने स्थान पर आकर समाप्त हो गईं। इस दौरान ट्रैफिक सीओ, यातायात प्रभारी, रमेश कुमार, अरविंद कुमार सिंह, टीवीएस एजेंसी के मालिक शादाब अंसारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *