नगर पालिका की नाली पर बनी जाली को चुराते हुये दो गिरफ्तार
मऊ। दिनांक 21.07.2021 को थाना *कोतवाली* पुलिस द्वारा जनता के सहयोग से नगर पालिका द्वारा बनायी गयी नाली के उपर लगी जाली को चुराते हुये दानिश पुत्र सोहराब, दानिश पुत्र सिकन्दर निवासीगण मुंशीपुरा थाना कोतवाली जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया।

इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 278/21 धारा 379,411 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान न्यायालय किया गया।

