अपना जिला

120 लीटर कच्ची शराब बरामद, 03 व्यक्ति गिरफ्तार

मऊ। थाना कोपागंज पुलिस द्वारा दिनांक 07.08.21 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर धरमपुर विशुनपुर के पास से अर्जुन यादव पुत्र जयराम निवासी धरमपुर विशुनपुर नकियहवा थाना मधुबन के कब्जे से 70 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब बरामद किया गया तथा थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा कतवारु राजभर पुत्र दोबारी निवासी सियाबस्ती थाना मुहम्मदाबाद के कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब व कुल्लू सोनकर पुत्र महाजन निवासी भगवानपुर थाना मुहम्मदाबाद के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर चालान न्यायालय किया गया। इस सम्बन्ध में क्रमशः थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *