अपना जिला

टेम्पो में बैठे व्यक्ति से मोबाइल छिन कर भागने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मऊ। कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत भीटी ओवरब्रिज से टेम्पो में बैठे व्यक्ति के मोबाइल छिन कर भागने वाले दो शातिरो चन्दन पुत्र रामबदन निवासी अस्तुपुरा, सूरज पुत्र संतोष निवासी छेदनपुरा थाना दक्षिणटोला को छिनी गयी मोबाइलफोन व उसमें रखा 200 रूपये  तथा मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस के साथ वादी तथा आसपास के लोगो द्वारा पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 258/21 धारा 392,411 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *