मऊ पुलिस की गिरफ्त में 2 शराब तस्कर
मऊ पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिले की पुलिस ने शराब तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह से जुड़े 2 अन्तरप्रान्तीय शराब तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्त में आये आरोपियों के पास से पुलिस ने एक DCM गाड़ी जिसकी कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है बरामद की है। इसके अलावा 107 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। फिलहाल पुलिस दोनों आरपियों को गिरफ्त में लेकर उनसे पूछ ताछ कर रही है।

