मऊ पुलिस की पहल से 7 साल की बच्ची सकुशल पहुंची अपने घर
मऊ पुलिस ने एक बार फिर काबिले तारीफ पहल की है…मऊ पुलिस ने उस 7 साल की मासूम बच्ची को सकुशल उसके घर पहुंचा दिया…जो घर में डाट खाने से नाराज होकर भटक गई थी…पुलिस ने आलिया स्कूल के पास उस बच्ची को भटकते देखा…जिसकी सूचना PRV2255 को मिली…जिसके बाद पुलिस टीम ने बच्ची से प्यार से बात की तो पता चला कि बच्ची घर में डाट खाने से नाराज होकर यहां भटक गई है…जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को अपने साथ बड़ी कुम्हरिया ले जा कर सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया…बच्ची करीब 3 घंटे से गायब थी…अपना मऊ की टीम मऊ पुलिस की इस पहल का तहे दिल से सराहना करती है.

