मऊ पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
मऊ जिले की पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और शहर में शांति बनाये रखने के लिए आए दिन अभियान चलाती रहती है…इसी क्रम में मऊ पुलिस ने शहर के कई क्षेत्रों में बीती रात चेकिंग अभियान चलाया…इस दौरान पुलिस की टीम अलग-अलग जगहों पर औचक निरिक्षण करने पहुंची…और संबंधित लोगों से पूछताछ की.
शहर के कई होटलों, ढाबों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की जांच की गई…
तो वहीं दूसरी तरफ शराब की दुकानों के आस-पास भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया…
इस दौरान पुलिस की टीम ने संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया.




