अफवाह पर कतई ध्यान न दें, तुरन्त पुलिस को सूचित करें : डीएम, एसपी
ब्रेकिंग न्यूज
अयोध्या फैसले पर कल शनिवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनायेगी। कल सुबह 10.30 बजे फैसला आयेगा।
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक मऊ अनुराग आर्य की अध्यक्षता में थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत तहसील सभागार परिसर में आगामी अयोध्या प्रकरण में कोर्ट के निर्णय के दृष्टिगत क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, विभिन्न समुदाय के धर्मगुरूओं, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, एस-10 के सदस्य, पुलिस मित्रों के साथ गोष्ठी कर उनका कर्तव्य बोध कराते हुए उनसे शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस की सहयोग करने की अपील की गयी तथा बताया गया की किसी अफवाह पर ध्यान न दे पुलिस को सूचित करे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद नन्दलाल, प्रभारी निरीक्षक मूहम्मदाबाद चन्द्रभाष्कर द्धिवेदी जौमूद रहे, उपरान्त गोष्ठी महोदयगण द्वारा मुहम्मदाबाद कस्बे मे रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा में थाना चिरैयाकोट परिसर में क्षेत्र के सम्भ्रान्त लोगों के साथ गोष्ठी कर सम्बोधित किया गया।

