मऊ में फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण रोकने को लेकर आम नागरिकों की बैठक रविवार को
मऊ। सभ्य भारत मिशन मऊ के संरक्षक राजेंद्र अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके मऊ नगर की जनता से अपील में कहा है कि सम्मानित समस्त मऊ जनपद वासी जैसा कि विदित है कि मऊ जनपद इस समय एक बहुत बड़े संकट के दौर से गुजर रहा है और यह है रेलवे फाटक के पास जानबूझकर, जबरदस्ती, औचित्यहीन और अनुपयोगी ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया । इसको रोकने के लिए हम सब एकजुट होकर, संगठित होकर मऊ को बरबाद करने वाले कदम का विरोध कर रहे हैं। इसी संबंध में एक अति आवश्यक बैठक कल दिनांक 13 जून दिन रविवार को सायं 5:00 बजे सिंधी धर्मशाला सिंधी कॉलोनी में आहूत की गई है ।
उन्होंने सभी सम्मानित जनपद वासियों से अति विनम्र आग्रह किया है कि आप सब इस बैठक में उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझावों से इस सभा को अवगत कराएं एवं आगे की रणनीति तय करने में अपना योगदान करें।

