मऊ के शांतनु ने प्रथम प्रयास में पास किया कैट IIM की परीक्षा

घोसी। तहसील क्षेत्र के टेघना गाँव निवासी शांतनु सिंह पुत्र डा गुलाब सिंह ने प्रथम प्रयास में कैट आईआईएम की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनका चयन उत्तराखंड के काशीपुरा में हुआ है। इस सफलता पर क्षेत्रवासियों बधाईयां प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
घोसी तहसील क्षेत्र के टेघना गाँव निवासी शांतनु सिंह ने हाई स्कूल एवं इंटरमिडिएट की पढ़ाई लिटिल फ्लावर स्कूल गोरखपुर से किया है। इसके बाद कैट की परीक्षा में प्रथम प्रयास मे कैट की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है । इस सफलता का श्रेय डाक्टर पिता डा. गुलाब सिंह, माता वंदना सिंह, पूर्व प्रधान संतोष सिंह को दिया है।
इस सफलता पर दुर्गविजय राय, शासकीय अधिवक्ता संजय तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शकुंतला सिंह,गुलाब सिंह आदि ने बधाईयां प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


