अपना जिला

बेटियों को रोटरी क्लब प्राइड ने दी साइकिल, सभी के चेहरे खिले

मऊ। रोटरी क्लब का उद्देश्य रहा है स्वयं से ऊपर सेवा, इसी उद्देश्य के साथ रोटरी क्लब पूरे विश्व में 365 दिन 24 घंटे किसी न किसी देश और क्षेत्र में सदैव कार्य करता है, और विभिन्न तरीकों से लोगों को अपने सदस्यों के द्वारा सेवाएं प्रदान करता है।
यह बातें रोटरी मंडल 3120 के वर्तमान मंडल अध्यक्ष रोटेरियन अनिल अग्रवाल ने मऊ नगर में एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि अब रोटरी क्लब का परिदृश्य बदल गया है। अब हमें जरूरत है कुछ अलग सोच और अलग तरीके से कार्य करने की। अब रोटरी क्लब का उद्देश्य यह है की वर्ष दर वर्ष ऐसे कार्य किए जाए जो वर्ष पर्यंत चले और आगे भी आने वाले अध्यक्ष उसे करते रहें ।
रोटरी क्लब के मंडल अध्यक्ष रोटेरियन अनिल अग्रवाल अपने रोटरी क्लब प्राइड मऊ की आधिकारिक यात्रा पर मुंशीपुरा स्थित एक रेस्टोरेंट में कही। बलिया मोड़ पर रोटरी स्तंभ बनाने के लिए उन्होंने रोटरी क्लब प्राइड मऊ के द्वारा बलिया मोड़ पर रोटरी स्तंभ बनाने हेतु सहयोग राशि देने का आश्वासन दिया। अवसर पर रोटरी क्लब प्राइड मऊ ने 5 गरीब बालिकाओं को उनके स्कूल आने जाने के लिए साइकिले प्रदान की। साइकिल पाकर वे सभी बच्चियां खुशी से चहक उठी। कार्यक्रम के दौरान क्लब अध्यक्ष कृष्ण खंडेलवाल ने वर्ष पर्यंत किए गए कार्यों को गवर्नर को बताया और अपने अपने द्वारा सेवा क्षेत्र में किए गए कार्यों को विस्तार पूर्वक समझाया ।
कार्यक्रम का संचालन राकेश गर्ग ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सचिव बृजेश उमर ने किया ।
इस अवसर पर क्लब के सदस्य विजय बहादुर पाल को रोटरी फाउंडेशन में सहयोग देने के लिए गवर्नर ने पिन लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अगले वर्ष के नियुक्त अध्यक्ष अतुल जायसवाल, सचिव विशाल शर्मा, सदस्य जितेंद्र रखोलिया, डॉ रितेश अग्रवाल, डॉ एस एन खत्री, डॉ मनोज मित्तल, डॉ रघुनंदन अग्रवाल, डॉ पी के गुप्ता, गिरिराज शरण अग्रवाल, आलोक खंडेलवाल, अरुण अग्रवाल,कृष्ण कुमार अग्रवाल ,सौरभ मद्धेशिया, शिव अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *