अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह व राज्य मंत्री उमेश द्विवेदी का मऊ में स्वागत
मऊ। शासन द्वारा मनोनीत उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह के मऊ में एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में आने के दौरान शनिवार को देर शाम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सिविल सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री हरिद्वार राय ने बुके भेंट कर स्वागत किया। साथ ही दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व एमएलसी उमेश द्विवेदी को भी बुके भेंटकर मऊ आगमन पर स्वागत किया।
इस दौरान सिविल को सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री हरिद्वार राय ने कहा कि यह मऊ के लिए गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मऊ के बेटे को यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है। श्री राय ने कहा कि श्री सिंह ने बार काउंसिल के चेयरमैन के दौरान हर पल अधिवक्ता हित व कल्याण का कार्य करते रहे हैं।
हरिद्वार राय ने अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित 50 लाख की लागत से बनने वाले अधिवक्ता कक्ष के संबंध में भी अपर महाधिवक्ता से बातचीत की, इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान महामंत्री हरिद्वार राय ने कई बिंदुओं पर अपर महाधिवक्ता का ध्यान आकृष्ट कराया। श्री राय ने अपर महाधिवक्ता को कचहरी के लिए आमंत्रण भी दिया और शुभकामनाएं दी, साथ ही अधिवक्ताओं के हितों को और बेहतर किए जाने का प्रस्ताव रखा, मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के धनी अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह ने सबको धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मधुबन तहसील के तहसीलदार डॉ धर्मेंद्र पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप श्रीवास्तव, पत्रकार आनन्द कुमार, दैनिक जागरण के डीआई कल्याण सिंह, रंजीत राय एवं समाजसेवी रजनीश राय मौजूद रहे।



