अपना जिला

ट्रक कंटेनर के धक्के से एक की मौत दो घायल

मऊ। नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के भीटी स्थित तमसा पुल पर शुक्रवार की अल सुबह ट्रक कंटेनर व बाईक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक कंटेनर रेलिंग को तोड़ते हुए पुल पर लटक गया। वहीं मौके पर ही बाईक सवार वृद्ध दर्दनाक मौत हो गईं। जबकि इस हादसे में पिता-पुत्र गम्भीर रुप से घायल हो गये। हादसे की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने लोगो की मदद से घायलों को इलाज हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
गौरतलब है घोसी कोतवाली के बड़ागांव निवासी 80 वर्षीय फूलचंद गोंड अपनी 75 वर्षीय पत्नी पाती गोंड का इलाज कराने के लिए अपने 25 वर्षीय पुत्र प्रवीण गोंड के साथ बाईक से जिला अस्पताल आ रहे थे। जैसे ही वह सदर कोतवाली क्षेत्र के भीटी स्थित तमसा नदी के पुल पर पहुंचे थे कि सामने की तरफ से तेज रफ्तार आ रही कंटेनर ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर रेलिंग को तोड़ते हुए पुल पर जा लटकी। इस भीषण हादसे में बाईक सवार 75 वर्षीय पाती गोंड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता व पुत्र गम्भीर रूप से ज़ख्मी हो गए। हालांकि हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग गया। वही बीच मार्ग पर हुए हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आस पास के लोगो ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की ख़बर जैसे ही परिजनों को हुई तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *