अपना जिला

मऊ में डंपर (ट्रक) की चपेट में आने से महिला की मौत

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी 55 वर्षीय महिला गीता देवी पत्नी स्व.पतिराम जो राशन लेने के लिए सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर पैदल शुक्रवार को जा रही थी, इस बीच रास्ते में गांव का ही एक लड़का जो साइकिल से जा रहा था। उसकी साइकिल पर बैठकर जाने लगी। जैसे ही कुछ ही दूर पर अतरारी गांव के पास स्थित खैराबाद पुलिस चौकी के समीप साइकिल अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। इस बीच अतरारी चुंगी के तरफ से मुबारकपुर की तरफ जा रही एक डंपर गाड़ी की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। मौत की सूचना पर महिला के परिजनों में कोहराम मच गया और रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। मृत महिला 55 वर्षीय गीता देवी पत्नी स्वर्गीय पतिराम जिसका पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड है जो अपने संबंधित कोटेदार परवेज के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने के लिए पैदल ही जा रही थी। जैसे ही घर से कुछ दूर पहुंची कि गांव का ही एक लड़का साइकिल से उसी तरफ जा रहा था। जिस पर महिला युवक के साइकिल पर पीछे बैठकर जाने लगी। जैसे ही युवक ने अपनी साइकिल को कुछ दूर अतरारी गांव के पास खैराबाद पुलिस चौकी के समीप पहुंचा कि उसकी साइकिल अनियंत्रित हो गई। जिसके कारण साइकिल पर बैठी महिला सड़क पर गिर गए और अतरारी चुंगी के तरफ से मुबारकपुर जा रही एक डंपर ट्रक गाड़ी की चपेट में आने से महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस एवं परिजन को दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।दूसरी तरफ इस मौत की सूचना पर महिला के दो लड़के जिनके परिवार में कोहराम मच गया।परिजन रोते बिलखते तुरंत घर से घटनास्थल पर पहुंच गए। हिन्दुस्थान समाचार/आनन्द कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *