अपना जिला

मऊ में हुआ लावारिस शव का अन्तिम संस्कार

मऊ। जिला अस्पताल के पी. एम. न.171/2022 के तहत बाद पोस्टमार्टम, थाना सरायलखंसी, मऊ पुलिस द्वारा अन्तिम संस्कार हेतु देवाश्रम को सौंपे गए एक लावारिस हिन्दू पुरुष के शव की लावारिस शव यात्रा, लाश घर मऊ से दिनांक 20.05. 2022 को देवाश्रम के सक्रिय सदस्य अमरेश के नेतृत्व में लाश घर मऊ से राम नाम सत्य है व जय शिव जय शव के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ प्रातः 11:30 बजे देवाश्रम परिवार के प्रबंध निदेशक डॉ पी०एन० सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से शव को मुखाग्नि प्रदान की गई।
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च डा० ओ०पी० सिंह, विश्वजीत हास्पिटल एवं जिला संरक्षक देवाश्रम, मऊ द्वारा वहन किया गया।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में डा. आशुतोष राय, डा. पी. एन. सिंह, श्री राम नाथ राम, हंसनाथ, बादशाह, अब्दुल्ला, जितेंद्र, राजेश व घाट संरक्षक लाल चंद सम्मिलित रहे।
इनका अस्थि कलश इनके परिजनों के आने व ज्ञात होने तक देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *