अपना जिला

मऊ देव भास्कर तिवारी का शिक्षक दिवस पर लखनऊ में सम्मान

मऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर सिटी मान्टेनसरी स्कूल लखनऊ में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। राज्य अध्यापक पुरस्कार वर्ष 2019 के लिए चयनित देव भास्कर तिवारी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज मऊ को माननीय उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री माध्यमिक शिक्षा डॉ दिनेश शर्मा जी , माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ गुलाब देवी जी , विशेष सचिव श्री शम्भू सिंह , श्रीमती नेहा प्रकाश , श्री जय शंकर दुबे , श्री उदयभान त्रिपाठी एवं शिक्षा निदेशक डॉ विनय कुमार पांडेय जी ने अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र, मां सरस्वती की प्रतिमा, एवं रुपए 25000=00 का चेक देकर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया । देव भास्कर तिवारी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज मऊ को उनकी कर्मठता, अनुशासनप्रियता, ईमानदारी, कार्यकुशलता, समयबद्धता, उत्कृष्ट परीक्षा फल, और डीएवी इंटर कॉलेज मऊ को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए पुरस्कृत किया गया। श्री तिवारी के सम्मान से पूरा पूर्वांचल अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। देव भास्कर तिवारी जनपद के शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत का काम करेंगे। इस अवसर पर श्री राजेंद्र प्रसाद यादव जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ, जय नारायण द्विवेदी अध्यक्ष, ऋषिकेश पांडेय, भीष्म यादव, अरविंद कुमार त्रिपाठी मनोज कुमार सिंह सहित जनपद के समस्त शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, समाज के संभ्रांत नागरिकों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *