अपना जिला

UBI के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित हुआ योग शिविर

मऊ। यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारीयों व कर्मचारियों के लिए विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया।
योग प्रशिक्षक राजन वैदिक ने योगसत्र का शुभारंम कराते हुए योग बारे में जानकारी दी। राजन वैदिक ने बताया कि योग करना हमारे लिए कई दीर्घकालिक लाभों के साथ मज़ेदार, नवीन और आरामदायक हो सकता है।
राजन वैदिक ने कहा कि योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना अद्भुत काम कर सकता है क्योंकि वे शरीर के दर्द, थकान और तनाव को दूर करते हैं और समग्र मांसपेशियों की ताकत और लचीलेपन को बढ़ाते हैं, जिससे आप दिन भर तरोताजा रहते हैं। व्यायाम के लिए अधिक समय की आवश्यकता नहीं होती है, और इसे सुबह या शाम में खाली पेट किया जा सकता है।
राजन वैदिक व नकुल आर्य ने योगसत्र में सभी को यौगिक सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासान वृक्षासन, कटिचक्रासन, सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका, कपालभाती, अनुलोम विलोम, उदगीत एवं भ्रामरी प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराकर इनसे होने वाले लाभो को बताया।

इस दौरान यूनियन बैंक ऑफ़ के उप क्षेत्र प्रमुख कवींद्र नाथ झा, मुख्य प्रबंधक अजीत कुमार सिंह एवं प्रबंधक मानव संसाधन विभाग निखिल कुमार सहित बैंक के समस्त अधिकारीयों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *