डोर टू डोर राशन सप्लाई शुरू और अधिक सेवा के लिए व्यापारीयो से सहयोग की अपील
दूध व राशन इत्यादि के लिए मोबाइल नंबर जारी
मऊ। कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर 21 दिनों के लॉक डाउन में लोगों के घरों तक राशन व जरूरत के सामान उपलब्ध कराने के निमित्त व्यवसायियों से डोर टू डोर सामान उपलब्ध कराने की अपील के साथ ही प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जा रही है। जिसमें राशन, दवा, सब्जी, फल जैसी आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। गुरुवार से डोर टू डोर सप्लाई की व्यवस्था शुरू हो गई है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल दर्जनों व्यवसायियों द्वारा डोर टू डोर सामान पहुंचाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा अन्य व्यवसायियों के माध्यम से भी सब्जी, राशन, दूध, फल व दवा जैसी आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में लोगों को इन सामग्रियों के लिए बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित ने दूध के लिए 9795349499, 9473571764, 7317513810, 9369646322 व किराने के सामान के लिए 8756280456, 9569419338 व 9415830000 मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा कि शीघ्र ही अन्य माध्यमों से मोबाइल नंबर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। आने वाले एक-दो दिन के अंदर किसी भी सामान के लिए लोगों को बाहर निकलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी वह अधिक से अधिक डोर टू डोर सप्लाई की व्यवस्था उपलब्ध हो जाएगी।

