महिलाओं को शिक्षा व रोजगार में मिलें समान अवसर : विधायक छोटी कुमारी
मऊ (उत्तर प्रदेश)। महिलाओं को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में पुरुषों के समान अवसर दिए जाने चाहिए तथा नारी समाज को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त करना समय की आवश्यकता है। यह विचार बिहार प्रांत के छपरा विधानसभा की विधायक श्रीमती छोटी कुमारी ने व्यक्त किए। वे नगर स्थित श्री शीतला माता धाम, मऊ में आयोजित संत गणिनाथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।
विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि राष्ट्र के विकास में बेटियों और महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं के आरक्षण को बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं को सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ राजनीति में भी रुचि लेकर सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
राजनीतिक एकता से समाज का होगा उत्थान : राधा चरण सेठ
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, बिहार प्रदेश के संदेश विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं सामाजिक संगठन के प्रमुख राधा चरण सेठ ने कहा कि मऊ क्षेत्र में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक कार्य निरंतर हो रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय हैं।
उन्होंने कहा कि समाज को राजनीतिक सहभागिता और एकता के सूत्र में पिरोना होगा। समाज के समग्र विकास के लिए सभी वैश्य समुदायों को जोड़ना आवश्यक है। आपसी ईर्ष्या और विद्वेष को समाप्त कर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी।
युवाओं की भागीदारी से समाज को मिलेगी नई दिशा : धर्मेंद्र कुमार साह
विशिष्ट अतिथि छपरा जिला पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार साह ने कहा कि मऊ के युवाओं द्वारा किया गया यह आयोजन प्रशंसनीय है। जब किसी समाज का युवा इस प्रकार के शैक्षिक और रचनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय होता है, तो उस समाज की प्रगति निश्चित होती है। उन्होंने मऊ के लोगों द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
अन्य गणमान्य लोगों ने भी रखा विचार
इस अवसर पर दोहरीघाट के पूर्व अध्यक्ष गुलाब चंद गुप्ता, अमिला के पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता, डॉ. निवेदिता गुप्ता, डॉ. सरिता मद्धेशिया सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
देवरिया, कुशीनगर, गाजीपुर और कासिमाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
प्रतिभाशाली बच्चों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान एलकेजी से इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जीएन कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, गणेश वंदना, नृत्य, झांसी की रानी और ऑपरेशन सिंदूर विषय पर नाट्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं।
आयोजन एवं संचालन
आयोजक समिति के अभिषेक मद्धेशिया, संजय गुप्ता एवं हेमराज मद्धेशिया ने सभी अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन और माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम का संचालन मध्यदेशीय वैश्य महासभा के संरक्षक डॉ. रामगोपाल गुप्त, संजय मद्धेशिया और हेमराज मद्धेशिया ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में सौरभ मद्धेशिया, पारस नाथ गुप्ता, चंद्रमा गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, नवनीत गुप्ता, शुभम गुप्ता, दीपक गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, पवन गुप्ता, विजय कुमार, मनीष कुमार, रवि कुमार, कृष्ण कुमार, बजरंगी लाल, विकास गुप्ता, आनंद कुमार (पत्रकार) सहित सैकड़ों अभिभावकों की उपस्थिति रही।
🏆 संत बाबा गणिनाथ जी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025: विजेताओं की सूची
संत बाबा गणिनाथ जी द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 में ग्रुप A से G तक के प्रतिभावान छात्रों ने अपनी मेहनत और मेधा का लोहा मनवाया। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्राप्त किए हैं।
🥇 प्रथम स्थान (स्वर्ण) – 11 विजेता
नाम: दिव्यांशु, आर्यन, नवनीत, परी, अर्नव, अंश, हर्षित, आर्यन, खुशी, अक्षत, आर्यन
🥈 द्वितीय स्थान (रजत) – 14 विजेता
नाम: आराध्या, प्रियांशु, पार्थ, अदविका, दिव्यांश, रानी, आर्यन, जैस, विभु, अभी, अदिती, आयुष कुमार, कृष्णा, आयुष्मान
🥉 तृतीय स्थान (कांस्य) – 13 विजेता
नाम: अमन, अद्विक, वेदिका, अमितेश, दिव्यांशी, मयंक, पलक, प्रगति, सरस्वती, प्रिंस, अंशिका, निशा, सागर
🌟 विशेष संदेश:
इन सभी छात्रों ने न केवल अपने, बल्कि अपने अभिभावकों और शिक्षकों का मान बढ़ाया है। ज्ञान की इस यात्रा में प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त करना आपकी निरंतर सीखने की लगन और प्रतिभा का प्रतीक है।















