IMA मऊ के अध्यक्ष बने डा. राजकुमार सिंह व सचिव डा. रवि अग्रवाल
मऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मऊ के वार्षिक चुनाव में वर्ष 2025-26 के लिए चिकित्सकों का निर्विरोध चयन हुआ।आईएमए भवन मऊ में सम्पन्न हुए चुनाव में डॉ राजकुमार सिंह को अध्यक्ष व डॉ रवि कुमार अग्रवाल को सचिव चुना गया। वही डॉ कंचन लता आजाद और डॉ अजीत कुमार सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। डॉ चंद्रशेखर साहनी कोषाध्यक्ष व ज्वॉइंट सेक्रेटरी डॉ अनिल कुमार बने। वार्षिक चुनाव में वर्ष 2025-26 के लिए डॉ सत्यानंद राय स्पोर्ट्स सेक्रेटरी और कल्चरल सेक्रेटरी पद पर डॉ रघुनंदन अग्रवाल निर्वाचित हुए तथा डॉ आशीष वर्मा को क्लिनिकल सेक्रेटरी चुना गया। वही डॉ प्रमोद कुमार गुप्ता को पैट्रन बनाया गया। इस सत्र के लिए सेंट्रल आईएमए में जिले का प्रतिनिधित्व डॉ पवन कुमार मद्धेशिया, डॉ अशोक कुमार राय तथा डॉ वसीमुद्दीन जमाली करेगें और स्टेट में आईएमए का प्रतिनिधित्व डॉ गंगासागर सिंह, डॉ हृदय नारायण सिंह, डॉ पवन कुमार गुप्ता, डॉ सरफराज अहमद तथा डॉ ओम प्रकाश सिंह करेगें। नई कार्यकारिणी 01 अक्टूबर से पदभार ग्रहण करेगी।

