अपना जिला

मऊ, भैंस को तालाब में नहलाने गए युवक की डूबने से मौत

मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला कारागार के समीप बने तालाब में भैंस को नहलाने गए एक 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इसी बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पाते ही मौके पर चौकी के पुलिसकर्मी पहुंच गए और तालाब में डूबे युवक के शव को गोता लगाकर बाहर निकाला।

गौरतलब है कि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिजड़ा निवासी सर्वेश कुमार 20 वर्ष पुत्र हरिलाल शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ ही दूर स्थित जिला कारागार के समीप बने तालाब में भैंस को नहलाने गया था,भैंस को नहलाने के बाद वह उसी में नहाने लगा। सर्वेश नहाते-नहाते तालाब के बीचों-बीच चला गया,जिससे वह डूबने लगा। युवक को डूबते देख आस-पास मौजूद लोगों ने चिल्लाना शुरू किया,लेकिन युवक गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। युवक के डूबने की सूचना गाँव वालों ने तत्काल चौकी पर दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे दीवान दीपक सिंह ने तालाब में गोता लगा कर युवक की लाश को बाहर निकाला। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी। मौत की ख़बर सुनते ही परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे सरायलखंसी एसएचओ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *