अपना जिला

दंत स्वास्थ्य विज्ञानी भर्ती परीक्षा में मऊ के डॉ. विवान का चयन — परिजनों में हर्ष

मऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित दंत स्वास्थ्य विज्ञानी (डेंटल हाइजेनिस्ट) परीक्षा में मऊ जनपद के डॉ. विवान पांडेय ने सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयन की सूचना मिलते ही नगरवासियों, परिचितों एवं परिजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

डॉ. विवान मऊ नगर के फातिमा अस्पताल स्थित इमिलिया निवासी नीतू पांडेय और दिग्विजय नाथ पांडेय के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी दंत चिकित्सा की पढ़ाई महर्षि मार्कंडेश्वर दंत चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान महाविद्यालय, महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी (MMDU), मुलाना–हरियाणा से पूरी की है।

प्रारंभ से ही मेधावी रहने वाले विवान अपनी मेहनत, लगन और लक्ष्य को लेकर सदैव दृढ़संकल्पित रहे हैं। सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा—

“इरादा मजबूत हो तो सफलता दूर नहीं रहती।”

उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *