मऊ किडजी को पिन्नेकल 2025 में ‘एक्सीलेंस इन डिजिटल इंटीग्रेशन’ श्रेणी में पूरे भारत में प्रथम स्थान
मऊ के लिए गौरव का क्षण तब बना, जब शहर के प्रतिष्ठित प्री-स्कूल किडजी मऊ ने देशभर में आयोजित पिन्नेकल 2025 पुरस्कार समारोह में ‘एक्सीलेंस इन डिजिटल इंटीग्रेशन’ श्रेणी में लगातार दूसरे वर्ष ऑल ओवर इंडिया फर्स्ट पोज़िशन हासिल की। यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
यह उल्लेखनीय उपलब्धि किडजी मऊ के डायरेक्टर आशुतोष सिंह के नेतृत्व, दूरदर्शिता और आधुनिक शिक्षा के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है। जी ग्रुप जैसे देश के बड़े शिक्षा ब्रांड के साथ जुड़ने के बाद महज़ कुछ वर्षों में किडजी मऊ ने डिजिटल लर्निंग, टेक-इंटीग्रेशन और प्री-स्कूल इनोवेशन में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
किडजी मऊ बच्चों के सीखने के परिणाम, कॉन्सेप्ट-बेस्ड लर्निंग, गतिविधियों और शैक्षणिक वातावरण के मामले में पूरे पूर्वांचल में मिसाल बन चुका है। स्कूल लगातार आधुनिक तकनीक का उपयोग कर बच्चों को 21वीं सदी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है।
पुरस्कार प्राप्त करते हुए डायरेक्टर आशुतोष सिंह ने अपनी टीम—एकेडमिक हेड स्मिता राय, समीक्षा छाबड़ा, शिखा सिंह, शुभांगी, काव्या वर्मा, अर्पिता, मुस्कान और शिवांगी बरनवाल—सहित सभी अभिभावकों और बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा:
“यह सम्मान किडजी मऊ पर विश्वास करने वाले सभी अभिभावकों और हमारे बच्चों को समर्पित है। यह उपलब्धि न सिर्फ हमारे संस्थान बल्कि पूरे मऊ शहर के लिए गर्व का विषय है।”
आशुतोष सिंह ने आगे कहा कि किडजी मऊ डिजिटल लर्निंग और एकेडमिक दोनों क्षेत्रों में नए मानक स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और कम्पनी के मानकों तथा उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन का ईमानदारी से पालन करता रहेगा।

