शोक संदेश

घोसी विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र राय का निधन, शोक की लहर

मऊ। घोसी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गिरीश नारायण राय के पिता वीरेंद्र राय का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

सरल, सहज और आध्यात्मिक विचारों के ध्वजवाहक रहे स्वर्गीय वीरेंद्र राय के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

स्वर्गीय वीरेंद्र राय भाजपा के उन प्रारंभिक सिपाहियों में शामिल थे, जब पार्टी अपने शुरुआती दौर में थी। संगठन और विचारधारा के प्रति उनकी निष्ठा को सदैव याद किया जाएगा।

उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए नेताओं ने कहा कि “हमने एक मार्गदर्शक और अभिभावक को खो दिया है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *