लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ़ स्कूल 10वीं के टॉपर छात्रों को देगी 21 लाख रुपए की छात्रवृत्ति
0 सी.बी.एस.ई. की 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को एक-एक लाख रुपये,
मऊ। किसी अच्छी सोच और सकारात्मक पहल की छोटे से शहर में बड़ी सी शुरुआत हो तो बात दूर तलक जाती है।
मऊ नगर के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के सभागार में वृहस्पतिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ़ स्कूल के निदेशक मुरलीधर यादव ने अपने पिता एवं लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ़ स्कूल एवं हॉस्टल के संस्थापक शिक्षा रत्न विजय शंकर यादव की स्मृति में उनके नाम से संचालित ट्रस्ट द्वारा मऊ, बलिया, आजमगढ़ एवं गाजीपुर जनपद के छात्र-छात्राओं के लिए कुछ अलग घोषणा करके स्व. विजय शंकर यादव के अमूल्य कृति को जीवंत करने का अनोखा उदाहरण पेश किया है। श्री यादव ने स्व. विजय शंकर यादव की स्मृति में होनहार छात्र-छात्राओं के लिए 21 लाख रूपये से अधिक की छात्रवृत्ति योजना की घोषणा कर पूर्वांचल के अति पिछड़े क्षेत्र में अविस्मरणीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि सी.बी.एस.ई. की 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्रों के सम्मान स्वरुप जनपद मऊ सहित आजमगढ़, बलिया एवं गाजीपुर जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को एक-एक लाख रुपये, 95 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 21 हजार रुपये तथा 90 प्रतिशत से 94.99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को 11 हजार रुपये की शैक्षणिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
यह योजना लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ़ स्कूल की सभी शाखाओं में अध्ययनरत एवं इतने अंक प्राप्ति के बाद लिटिल फ्लावर ग्रुप की किसी भी शाखा में नए प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को सामान रूप से दो वर्षो में दी जाएगी।
इस अवसर पर लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ़ स्कूल एवं हॉस्टल के निदेशक गिरधर यादव, रामलखन यादव के साथ लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ़ स्कूल एवं हॉस्टल की सभी शाखाओं के प्रधानाचार्य क्रमशः श्रीमती सरिता केडिया, पी० एल० जैशी, श्रीमती दीपा पाल, श्रीमती जीता लेप्चा, संजय राय, वी०के० चाचोड़िया, श्रीमती मुसर्रत जहाँ उपस्थित रही
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप-निदेशक मुरारी लाल केडिया ने किया।
