अपना जिला

गुरूकुल विद्या रामपुर में छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित हुए विद्यार्थी

देवकली देवलास /मऊ। देवर्षि देवल की तपोभूमि देवलास पर गुरूकुल विद्या रामपुर द्वारा छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यशवंत सिंह, पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार तथा
रविंद्र नाथ श्रीवास्तव, प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, नव नालन्दा महाविहार सम विश्वविद्यालय, नालन्दा को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जय भीम कुमार, जिला पंचायत सदस्य, डॉ. अनूप सिंह, भूतपूर्व जनरल फिजिशियन, जिला अस्पताल, मऊ, सुभाष, अध्यापक, कंपोजिट विद्यालय, सलेमपुर भी उपस्थित रहे।
विदित हो कि गुरुकुल विद्या रामपुर द्वारा हर वर्ष की भांति वर्ष 2024 में भी निशुल्क सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें लगभग 1200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया था। इस परीक्षा का परिणाम जारी करने के उपरांत उत्तीर्ण हुए बच्चों को छात्र सम्मान समारोह आयोजित करके सम्मानित किया गया। अतिथियों के हाथों सम्मान पाकर छात्र अत्यंत हर्षित थे। उल्लेखनीय है कि गुरुकुल विद्या रामपुर गरीब असहाय बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का पुनीत कार्य कर रहा है।
विजेता छात्र-छात्राओं में प्रमुख रूप से…
प्रथम स्थान –
1. प्रज्ञा (क्लास 4)
2. इंद्रावती (क्लास 6)
3. पियूष शर्मा (क्लास 8)
4. ईशा यादव (क्लास 10)
5. संजीव कुमार (क्लास 12)
द्वितीय स्थान
1. समरा (क्लास 4)
2. खुशी यादव (क्लास 4)
3. आर्यवीर (क्लास 6)
4. रामलखन (क्लास 8)
5. अनुराग (क्लास 9)
6. महेश राजभर (क्लास 12)
7. विवेक चौहान (क्लास 6)

तृतीय स्थान
1. आयुष चौहान (क्लास 4)
2. श्लोक शर्मा (क्लास 4)
3. नैतिक यादव (क्लास 7)
4. उज्वल (क्लास 7)
5. दिव्यांश (क्लास 8)
6. दीपांजलि मौर्या (क्लास 10)
7. मनीषा यादव (क्लास 12)
8. अनमोल (क्लास 12)
9. अभिषेक कुमार (क्लास 12)

कक्षा 6 के विद्यार्थी हिमांशु कुमार ने पधारे हुए मुख्य अतिथियों का स्केच बनाकर उनको भेंट किया। हिमांशु की इस प्रतिभा को प्रोत्साहन देते हुए अतिथियों द्वारा उन्हें भी सम्मानित किया गया ।
समारोह में कार्यक्रम के संयोजक अजय (गोकुल) प्रजापति एवं उनकी संस्था के शिक्षक मुकेश, अभिषेक, आशीष, राजेश, रामप्रवेश, आनंद सिंह, अनुज,माला, रोली, खुशबू सहित गोविंद, सुभाष, अरविंद गोंड, चंदन मद्धेशिया, बिन्देश प्रजापति, राजीव विश्वकर्मा,कौशल शर्मा, संजीव विश्वकर्मा, शिवधर प्रजापति, सुनील प्रजापति तथा अन्य गणमान्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *