मिसाल-ए-मऊ

ऑल इंडिया नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में मऊ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

वाराणसी। सन वैली स्कूल, वाराणसी में आयोजित 3rd USKAI CUP ऑल इंडिया नेशनल कराटे चैम्पियनशिप 2025 में मऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

दिनांक 6 एवं 7 दिसंबर 2025 को आयोजित इस राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 6 राज्यों के खिलाड़ियों ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।

मऊ के चंद्रा पब्लिक स्कूल की टीम ने कोच सलाउद्दीन अंसारी के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 38 पदक अपने नाम किए, जिनमें —

  • 13 स्वर्ण,
  • 11 रजत,
  • 14 कांस्य
    शामिल हैं।

टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी —

अंशिका, आंचल, सृष्टि, आराध्या, अनन्या, Shabhya, आदित्य, सक्षम, Adrin, अभिनव यादव, अक्षय, अंशुमान, अभिनव सिंह, अनिकेत, अहम, वैभव, देवांश, आदित्य यादव — ने उत्साह, अनुशासन और उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करते हुए सभी का मन जीत लिया।

इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, बिहार और हरियाणा के खिलाड़ी शामिल हुए, जिनके बीच कड़ी होड़ देखने को मिली।

प्रतिस्पर्धा के इस कठिन दौर में भी मऊ की टीम ने उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3rd पोज़ीशन हासिल की और जिले का नाम गर्व से रोशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *