खास-मेहमान

कल्पनाथ राय के सपनों को साकार कर मऊ को स्मार्ट सिटी बनाने की आवश्यकता : त्रिभुवन

मऊ। सिटी मजिस्ट्रेट मऊ त्रिभुवन के प्रोन्नत होने के उपरान्त शाहजहांपुर जनपद का अपर जिलाधिकारी बनने पर नगर के मानिंद लोगों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दिया गया।
जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल व सभासद राकेश कुमार तिवारी ने कहा की निवर्तमान सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने अपनी सकारात्मक कार्यशैली से जिले के निवासियों के हृदय में अपनी जगह बना ली थी, आप के अन्य जनपद में स्थानांतरण होने के बाद आप की कार्यशैली ने जो लक्ष्मण रेखा खींची है वह अन्य अधिकारियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश अग्रवाल,अश्वनी सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय, अमरेंद्र सिंह,संजय सिंह, ओमेंद्र सिंह, राजीव जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

जनपद मऊवासी हमेशा याद रहेंगे : त्रिभुवन

नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने कहा कि जनपद मऊवासी हमेशा याद रहेंगे। आपसी भाईचारा बनाने और स्वार्थी एवं अराजक तत्वों से बचने के साथ जनपद मऊ के जन्मदाता कल्पनाथ राय के सपनों को साकार कर एक स्मार्ट सिटी बनाने की आवश्यकता है। जनपद मऊ को सुंदर बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इसी अनुरोध के साथ जनपद, नगर वासियों को अनंत शुभकामनाएं, धन्यवाद👏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *