मां ने अपने ही 10 माह व 06 वर्ष के बच्चे की चाकू से काटकर की हत्या
मरदह से आनन्द कुमार…
मरदह/ गाजीपुर। जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के हमीरपुर बिजौरा गाँव मे एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। एक माँ ने अपने ही दो बच्चों की चाकू से हत्या कर दिया। जबकि एक 9 वर्षीय की बच्ची बाल बाल बच गई। हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। फिलहाल मौके पर पहुची पुलिस ने हत्यारिन माँ को गिरफ्तार कर लिया है। वही दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
हमीरपुर निवासी रामबचन यादव के दो लड़कों में अजीत यादव जम्मू में आर्मी में तैनात हैं, जबकि दूसरा बेटा अमित घर पर रहता है। पूरा परिवार बीती रात्रि में खाना खाकर सोने चला गया। इस दौरान अजीत की पत्नी नीतू यादव उम्र 35 भी अपने तीनो बच्चों को लेकर जिनकी हार्दिक उम्र 10 माह, दूसरा हैप्पी 6 साल जबकि बच्ची 9 साल की परी को लेकर अपने कमरे में सोने चली गई। इस दौरान रात्रि में चाकू से वार कर दोनों बच्चों की हत्या कर सिर धड़ से अलग करने का प्रयास किया गनीमत रही कि तीसरी बच्ची बच गई। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई।
परिजनों ने बताया नीतू की दिमागी हालत ठीक नही थी इससे पहले 4, 5 साल से मानसिक इलाज चल रहा था।
घटना से पूरे गाँव मे मातम पसरा है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मृतक बच्चों के दादा रामबचन यादव एंव दादी राजमती देवी बदहवास हालत में पड़े है।

