Uncategorized

हिंदी प्रवक्ता अनिल मौर्या का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

मऊ के निज़ामुद्दीनपुरा और मूलरूप से बेलौझा के राघोंमंदा निवासी, गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज बहादुरगंज (गाज़ीपुर) में हिंदी के प्रवक्ता अनिल मौर्या (52 वर्ष) का वृहस्पतिवार की भोर 4:25 बजे उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और नगर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

मृदुल स्वभाव के धनी अनिल मौर्या के निधन की खबर सुनते ही जानने-वालों में शोक की लहर दौड़ गई। लोग स्तब्ध हैं और सहसा विश्वास नहीं कर पा रहे कि अनिल अब इस दुनिया में नहीं रहे। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

निधन का समाचार मिलते ही लोग शोक संवेदना प्रकट करने हेतु उनके निज़ामुद्दीनपुरा स्थित आवास पहुँचने लगे। उनके बड़े भाई प्रमोद कुमार मौर्या, जो वर्तमान में मुरादाबाद में असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर के पद पर तैनात हैं, भी मऊ के लिए रवाना हो गए हैं।

अनिल मौर्या का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार हेतु वृहस्पतिवार दोपहर लगभग तीन बजे गाज़ीपुर के गंगा तट ले जाया जाएगा।

One thought on “हिंदी प्रवक्ता अनिल मौर्या का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

  • Rajesh kumar singh

    दुःखद ! अनिल प्रयागराज में शिक्षा जीवन के साथी थे । इस खबर से दुखी हूं । भगवान उनकी आत्मा को चिरशांति व परिजन को इस वेदना को सहन करने की क्षमता दें । ॐ शांति

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *