रोटरैक्ट क्लब प्राइड मऊ ने देव दीपावली पर किया रंगों के उत्सव का आयोजन
मऊ। देव दीपावली के पावन अवसर पर रोटरैक्ट क्लब प्राइड मऊ ने त्रिदेव धाम मंदिर, बंधा में एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में श्री राम स्वरूप स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी मनमोहक रंगोलियों से देव दीपावली की शोभा बढ़ाई।
इस परियोजना का उद्देश्य था — विद्यालयी छात्रों को अपनी कला, रचनात्मकता और संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करना।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोट. सूर्यांशु सर्राफ, सचिव रोट. वेदांत वर्मा, एवं सदस्य रोट. उत्सव जैसवाल, रोट. आकाश जयसवाल, रोट. रचित अग्रवाल, रोट. गौरव वर्मा, रोट. सिद्धांत पाल और रोट. वरुण शर्मा की सक्रिय उपस्थिति रही।

