आस्था

30 लाख की लागत से बैजापुर में बन रहा बड़े हनुमान मंदिर

मऊ। ग्राम सभा बैजापुर स्थित प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर का क्षेत्रवासी भक्तों और ग्रामीणों के सहयोग से कार्य तेजी प्रारम्भ हो गया है । मंदिर के पूरा निर्माण कार्य में करीब 30 लाख रूपए से ज्यादा की लागत लगने की संभावना है । दो मंजिला बड़े हनुमान मंदिर का कार्य कराया जाएगा जिसमें पहली मंजिल का लिंटर का कार्य पूरा हो चुका है लंबे समय से मंदिर की स्थिति जीर्ण शीर्ण हो चुकी थी और कई बार इसके जीर्णोद्धार की योजना बनी लेकिन आर्थिक संभावनाओं की कमी के बाधक बनती रही। बाद में मंदिर के आसपास के गांव के लोग सहयोग करके मंदिर को बनवाने का प्रण किए और भरपूर सहयोग दान देने की शुरुआत किए। जिससे मंदिर का निर्माण शुरू हो सका। करीब 30 से 40 गांव में इस मंदिर की बनने की चर्चा है ।
मंदिर करीब तीन मंजिला होगा और दूसरे तह पर बड़े हनुमान का भव्य मूर्ति का स्थापना होगी साथ ही मंदिर बनने से पूरे इलाके में इसकी चर्चा है और लोग भरपूर सहयोग कर रहे हैं जिसमें गुप्त दान विशेष तौर पर लोग आकर देकर चले जा रहे हैं।

मंदिर निर्माण कार्य में करीब अब तक ₹9 लाख का खर्च आ चुका है। लेकिन सहयोग से मंदिर बनाने के लिए विशेष तौर पर ग्रामवासी क्षेत्रवाशी लगातार में लगे हैं। जिसमें हरकेश यादव पूर्व प्रधान राम बढ़ाई राजभर विश्राम साहनी संजय बिहारी हरीनाथ यादव अभिषेक राय हरिओम राय ग्राम प्रधानपति मोहम्मद शादाब अंसारी अमरजीत यादव अशोक वर्मा संजीव राय रामप्रकाश शर्मा मानचंद गौतम शामिल हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *