अपना जिला

अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, PRD जवान की मौत, ट्रक चालक फरार

मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव के समीप लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर शनिवार की सुबह तेज गति से आ रही एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टक्कराया, ट्रक में सवार पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल होकर उसी में फंसा रहा, घटना की सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे घायल जवान को स्थानीय लोगो की मदद से बाहर निकाला और तत्काल इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ईलाज के दौरान पीआरडी के जवान की मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गया।        

गौरतलब है कि हलधरपुर थाना के चकरा गांव निवासी प्रेमचंद सैनी 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय छेदी सैनी जो पीआरडी का जवान है। वह कृषि मंडी से शुक्रवार रात्रि 10 से 6 ड्यूटी कर के घर जाने के लिए शनिवार की सुबह सब्जी मंडी से सीमेंट लदी ट्रक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था,वह जैसे खालिसपुर गांव के पास ही पहुंचा था कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टक्करा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पीआरडी का जवान प्रेमचंद गंभीर रूप से घायल होकर उसी में फंस गया। टक्कर होते ही मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई और घायल जवान को निकालने की कोशिश कर रहे थे कि तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से ट्रक में फंसे घायल जवान को बाहर निकालकर तुरंत जिला अस्पताल भेजवाया। जहां घायल प्रेमचंद सैनी का ईलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक प्रेमचंद सैनी के दो लड़के व दो लड़की है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मृतक ही अपने परिवार में कमाऊ व्यक्ति था। उसके मौत के बाद परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *