अपना जिला

GST सर्वे के खिलाफ व्यापारी लामबंद, बोले उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

मऊ । जी एस टी के सर्वे की आड़ में व्यापारियों का शोषण तथा उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं।यदि जनरल सर्वे हुआ तो अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल विरोध हेतु किसी भी स्तर पर करेगा ।उक्त गर्जना है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डा रामगोपाल गुप्त के ।वे रौजा स्थित संगठन के शिविर कार्यालय में जीएसटी सर्वे छापों से भयभीत व्यापारियों की बैठक में उक्त जानकारी दे रहे थे । डा गुप्त ने बताया कि प्रदेश के जीएसटी के उच्च अधिकारियों से वार्ता करने पर सही तथ्यों की जानकारी हुई कि किसी भी परिस्थिति में जनरल सर्वे अथवा छापों के डालने की विभाग की मंशा नहीं है।विभाग की मंशा मात्र एड्रेस की वस्तु स्थिति का आंकलन व पहचान सुनिश्चित करना। डा गुप्त ने कहा की शासन का सहयोग आप सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर खरीद और बिक्री के बिल अपडेट रखते हुए दुकान का पंजीकरण संख्या अवश्य अंकित करें। इसके साथ साथ जीएसटी सर्टिफिकेट भी अपने प्रतिष्ठानों पर रखते हुए दुकान यदि किराए पर है तो उसका किरायानामा पत्र अवश्य रखकर करे।
डा गुप्त ने कहा कि उक्त सभी प्रपत्र के बावजूद भी यदि कोई अधिकारी प्रताड़ित करता है तो कृपया व्यापार मंडल को सूचित करें यथा संभव उक्त व्यापारी का सहयोग मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कन्हैया लाल जायसवाल महातम यादव आनंद गुप्ता अशोक सिंह नीरज अग्निवेश गामा यादव अमर पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *