पुण्य स्मरण

शहीदों की याद में मऊ में अमृत महोत्सव : शहीद दुक्खी राम, कालिका प्रसाद व सुदामा राजभर के परिजनों को किया सम्मानित 

मऊ। आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘‘आज़ादी का अमृत महोत्सव‘‘ मनाये जाने के शासन के निर्देश के क्रम में आज डी0ए0वी इण्टर कालेज, जीवन राम इण्टर कालेज व मदरसा फैज़ ए आम के छात्र/छात्राओं द्वारा शहीद स्मारक स्थल हट्ठीमदारी तक प्रभात फेरी निकाली गई। नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा शहीद स्मारक स्थल हट्ठीमदारी (वह ऐतिहासिक स्थान जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री दुक्खी राम एवं श्री कालिका प्रसाद ने सन 1942 में अंग्रेज़ो भारत छोड़ो आन्दोलन में वीर गति प्राप्त की थी) पर भव्य कार्यक्रयम का आयोजन किया गया। जहां पर वन्दे मातरम का गायन हुआ जिसके पश्चात पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी, नगर मजिस्ट्रेट जे0एन0 सचान, नगर क्षेत्राधिकारी धनन्जय मिश्रा, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डी0के0 श्रीवास्तव, डी0ए0वी0 इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य देव भाष्कर तिवारी आदि ने शहीद स्मारक स्थल हट्ठीमदारी पर माल्यार्पण किया तथा पालिकाध्यक्ष ने शहीदों के परिजनों को साल देकर सम्मानित किया।

उक्त प्रभात फेरी में डी0ए0वी0इण्टर कालेज, जीवन राम इण्टर कालेज, मदरसा फैज़ ए आम, एन0सी0सी0 व एन0एस0एस0 के छात्रों, पालिका अधिकारी व कर्मचारियों के इलावा पुलिस कर्मी भी शामिल हुए। शहीद स्मारक स्थल पर नगर पालिका द्वारा बनाये गये सेल्फी प्वाइंट पर अधिकारियों/कर्मचारियों, छात्रों एवं नगरवासियों ने उत्सुकता के साथ सेल्फी भी ली।
शहीद स्मारक स्थल ह्टठीमदारी पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था उस में आजादी के साथ राजनैतिक पारदर्शिता और स्वच्छ एवं विकसित देश तथा आत्मनिर्भर भारत की कल्पना भी शामिल थी जिसे हमें एक साथ मिलकर क्रिया रूप देना है। उन्होने कहा कि इसी स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री दुक्खी राम एवं श्री कालिका प्रसाद ने सन 1942 में अंग्रेज़ो भारत छोड़ो आन्दोलन में वीर गति प्राप्त की थी।    
उक्त गोष्ठी को पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी के इलावा नगर मजिस्ट्रेट जे0एन0 सचान, शहीदों के परिजनों, देव भाष्कर तिवारी प्रधानाचार्य डी0ए0वी0 आदि ने भी सम्बोधित किया।
गोष्ठी के उपरान्त पालिका सभागार में काकोरी शहीद स्मारक स्थल लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को सिटी मजिस्ट्रेट जे0एन0 सचान, पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी, नगर क्षेत्राधिकारी धनन्जय मिश्रा, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, थाना प्रभारी डी0क0े श्रीवास्तव की उपस्थिति में पालिका अधिकारियों/कर्मचारियों ने वर्चुवल माध्यम से देखा।
इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट जे0एन0सचान, सी0ओ0 सिटी धनन्जय मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डी0के0 श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, कर अधीक्षक गुफरानुल हई, सफाई निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेन्द्र कुमार चन्द्रिका प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय आदि के इलावा पालिका के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण, डी0ए0वी0 इण्टर कालेज, जीवन राम इण्टर कालेज, मदरसा फैज़ ए आम के छात्र एवं अध्यापकगण, पालकी सोशल ग्रुप के सदस्यगण व बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *