मऊ में डायरिया के चपेट में 50 से अधिक बीमार

मऊ। जिले के नगरपालिका अन्तर्गत वार्ड नंबर 24 डोमनपुरा खुर्द बाकी में डायरिया का भीषण प्रकोप है। मुहल्लेवासियों के अनुसार गांव के करीब 50 से अधिक लोग उल्टी-दस्त के शिकार हैं। सूचना मिलने पर भी नगरपालिका परिषद उदासीन बना हुआ है। जिन्हें शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
मुहल्लेवासियों में अनुसार वार्ड नंबर 24 डोमनपुरा खुर्द बाकी मुहल्ले में साफ-सफाई न होने से काफी गंदगी फैला हुआ था, जिसके कारण लोगो को उल्टी दस्त होने से साथ-साथ यह बीमारी एक महामारी का रूप ले लिया है। मुहल्लेवासीयों का आरोप है कि विगत कई दिनों से लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत है, नगरपालिका में शिकायत के बाद भी नगरपालिका प्रशासन नहीं जागा है। घर-घर में उल्टी दस्त के मरीज हैं, पूरी बस्ती में जगह जगह गंदगी का अंबार है, जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से भी लोग परेशान हैं। जिसकी चपेट में आने से 50 से अधिक लोग बीमार हो गये, जिनमें अबू ओबैदा, फरहत, सोहेल अहमद, इलमा, फारूक, इकरा, सलमा, तबस्सुम, जायदान, जिसान, सरफुद्दीन, जेबुन नेसा, हजला, शाहीन, राशिद, आजम, इरम सला, नदीम, नसीम, रौनक जहां, सबीना, इसहाक, इरशाद, सरफराज, एसर, अबू बकर, मुस्तफा, आफरीन, मुमताज अहमद, साहबुन नेसा, नोसान,जमशेद, गुफरान, बकर मुकादम का पूरा परिवार समेत सबीना व खालिद बीमार है। इन सभी मरीजों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमे से कुछ मरीजों का स्वास्थ्य ठीक होने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोगो का ईलाज चल रहा है।
मुहल्लेवासियों ने नगर पालिका के उदासिनता का आरोप लगाते हुए कहा कि मुहल्ले में साफ-साफ न होने से डायरिया फैला है,जिसकी चपेट आने से 50 से अधिक लोग बीमार हो गये है। आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका का इसी तरह से रवैया रहा तो इससे भी खतरनाक बीमारी फैल सकती है।
वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका पर घोर आरोप लगाते हुए कहा कि नगरपालिका द्वारा सफाई व्यवस्था सही ढंग से न कराने से वहां पर जगह-जगह गंदा पानी सालों साल लगा रहता है और पानी के सडने की वजह से वहां के लोग आए दिन बिमारियों मे मुबतिला हो जाते है। कहा कि नगरपालिका से बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी अभी तक नगरपालिका द्वारा उस सड़े पानी को हटाया नहीं गया है,नगरपालिका पूरी तरह से उदासीन बना हुआ है।
हालांकि इस सम्बंध में जब नगर पालिकाध्य्क्ष तैय्यब पालकी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पानी के सड़न की वजह से नहीं बल्कि पाईप लाईन फटने से यह बीमारी फैली है,जिसके वजह से घरों में गंदा पानी जा रहा था, दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो गये हैं। उन्होंने बताया कि पाईप लाईन कहा से लीकेज कर रहा है इसका पता चल गया है कर्मचारियों को भेज कर जल्द से जल्द ठीक करा दिया जाएगा।

