मऊ के जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय को जिलाधिकारी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

■ शपथ के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ सदस्यों ने भी लिया शपथ
मऊ । मऊ जिले के निर्विरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय को सोमवार को जिला पंचायत के प्रांगण में जिलाधिकारी अमित सिंह बसंल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। जिलाधिकारी अमित सिंह बसंल ने उत्तर प्रदेश नियमावली 1994 के प्राविधानों के अनुसार शपथ दिलाया। जिला पंचायत अध्यक्ष के रुप में मनोज राय के शपथ लेने के बाद सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य के रुप में कल्पनाथ, राजेश, रोहित, चन्दा देवी, सुबास चन्द्र यदुवंशी, पंकज कुमार, रामनगीना यादव, बबलू, किरन, विजय शंकर, संतोष चौहान, जिनेन्द्र कुमार गोयल, गीता, अखिलेश, हुस्न आरा, इन्द्रावती देवी, गोविन्द चन्द्र यादव, मोनिका राय, विनय कुमार, बिन्दु यादव, आरजू यादव, अनिता, जयभीम कुमार, अमरनाथ, रामदरश, गीता, संतोष, अर्पिता यादव, श्वेता कुमारी, विद्यावती, अमित कुमार, रीता, पुष्पा देवी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रुप से विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह, प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान, क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री सुनील कुमार गुप्त, बजरंगी सिंह बज्जू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, प्रकाश हास्पिटल के डायरेक्टर मनीष राय, अखिलेश राय, जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाल, संजीव जायसवाल समेत अन्य भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।












