अपना जिला

मऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 19 मंडलों समेत 9 जगहों पर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Mau news

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से जनपद के सभी उन्नीस मंडलों समेत 9 अन्यत्र जगहों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद के सभी वरिष्ठ तथा युवा कार्यकर्ताओं पूरे उत्साह से भाग लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि योग हमारी संस्कृति और महान परम्परा की अनमोल धरोहर है, यह सकारात्मक और स्वस्थ जीवन जीने की अदभुद कला है। आज पूरा विश्व योग के महत्व को समझ चुका है जिसके कारण अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया गया। इस दिन करोड़ों लोगों ने विश्व में एक ही दिन योग किया जो कि एक रिकॉर्ड था। योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्याम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। यही कारण है कि योग से शा‍रीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है।

योग शब्द का मतलब होता है आत्मा का सार्वभौमिक चेतना से मिलन। योग लगभग दस हजार साल से भी अधिक समय से अपनाया जा रहा है।

वैदिक संहिताओं के अनुसार तपस्वियों के बारे में प्राचीन काल से ही वेदों में इसका उल्लेख मिलता है। सिंधु घाटी सभ्यता में भी योग और समाधि को प्रदर्श‍ित करती मूर्तियां प्राप्त हुईं। हिन्दू धर्म में साधु, संन्यासियों व योगियों द्वारा योग सभ्यता को शुरू से ही अपनाया गया था, परंतु आम लोगों में इस विधा का विस्तार हुए अभी ज्यादा समय नहीं बीता है। बावजुद इसके, योग की महिमा और महत्व को जानकर इसे स्वस्थ्य जीवनशैली हेतु बड़े पैमाने पर अपनाया जा रहा है, जिसका प्रमुख कारण है व्यस्त, तनावपूर्ण और अस्वस्थ दिनचर्या में इसके सकारात्मक प्रभाव।
योग ने आज धर्म सम्प्रदाय ऊंच नीच तथा दलों के बंधन को समाप्त कर दिया है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिले व मंडलों के के पदाधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ नेता वी कार्यकर्ता गण सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home2/apnamaui/public_html/wp-includes/functions.php on line 5373

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home2/apnamaui/public_html/wp-includes/functions.php on line 5373